पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर संवाददाता | मनावर

भास्कर संवाददाता | मनावर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मनावर

गोरक्षाऔर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मनावर के समीप गोवंश से भरा ट्राला (एमपी 09 एचएफ 7848) पकड़ा। इसमें पैर-गला बंधे 40 गोवंश थे। कार्यकर्ता चालक को पकड़ थाने लाए। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। एसडीओपी धीरज बब्बर और टीआई बसंत नाइक ने ट्राला गोकुल धाम गोशाला भेजा, जहां 3 बैल, 36 केड़े निकाले गए। दम घुटने से एक केड़े की मौत हो गई। एक पिकअप (एमपी 10 जी 196) भी पकड़ा, जिसमें 2 बैल, 2 केड़े, 2 गाय थीं। दोनों पर केस दर्ज किया।

फेसबुकपर आपत्तिजनक पोस्ट, हंगामा

मनावर | फेसबुकपर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर शुक्रवार को मनावर थाने पर हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रोहित चंदेरी पर प्रकरण दर्ज किया।

कुएंमें मिला युवक का शव

मनावर | समीपस्थजुलवानिया में शुक्रवार शाम 6,30 बजे प्रभु पिता सुमेरसिंह (21) का शव कुएं में मिला। वह खेत पर जाने के लिए शार्टकट से निकला था। उसकी साइकिल कुएं के समीप पड़ी देख ग्रामीण कुएं में कूदे, तब लाश मिली। मर्ग कायम किया।

ट्राले में 40 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे, दम घुटने से एक केड़े की मौत