पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माता कंपनी ने खोदी निस्तार तालाब की पाल, माहौल गर्माया

सड़क निर्माता कंपनी ने खोदी निस्तार तालाब की पाल, माहौल गर्माया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंजीनियर के आने के बाद शांत हुए लोग

भास्करसंवाददाता | अमझेरा

नगरके मुख्य निस्तार तालाब की पाल को बुधवार सुबह मांगोद-मनावर निर्माता कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए खोद दिया। कब्रिस्तान के पास से तालाब की पाल को खोदने का कार्य शुरू किया। देखते ही देखते 2 घंटे में करीब 8 फीट पाल खोद दी। पता लगते ही लोग जमा हो गए। मामला गरमा गया। जनप्रतिनिधि सरपंच, पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे। रोड निर्माता कंपनी के इंजीनियर को मौके पर तलब किया। दोपहर 12 बजे इंजीनियर गौतम चौहान पहुंचे, जहां पाल का मौका मुआयना कर पाल को भरने पाल के बीच रहे दो छोटे मंदिर को नवीन स्थान पर स्थापना के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पंच मोहन ठाकुर का कहना था तालाब की पाल स्टेट के समय की है जिसकी देख रेख स्थानीय ग्रामीण करते रहे हैं। कंपनी ने पाल का जो हिस्सा तोड़ा है उसका भराव करने का आश्वासन दिया है। रवि पाठक, कैलाश मोहनिया, भगवानदास खंडेलवाल, शौकत बाबा आदि अन्य मौजूद थे।

मोबाइल लैंडलाइन ठप

खुदाईके दौरान बीएसएनएल कंपनी की केबल कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई। नगर के मोबाइल, लैंडलाइन फोन और 50 ब्रॉडबैंड कनेक्शन बंद हो गए। सबसे अधिक परेशानी बैंकों में हुई, जहां लेन देन का कार्य सुबह से ही ठप हो गया। देर शाम तक केबल जोड़ने का काम भी शुरू नहीं हो पाया था।