पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बराबर घुमाव नहीं होने से होंगे हादसे

बराबर घुमाव नहीं होने से होंगे हादसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तकनीकी जानकार बोले ट्रैफिक बढ़ रहा पर व्यवस्थित नहीं बना रोड

बाग से राजगढ़ मार्ग

बागसेराजगढ़ तक ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है लेकिन बन रहे रोड में टर्न ज्यो के त्यों बना दिए हैं। वाहन चालक को रास्ता अच्छा मिलने से स्पीड बढ़ गई है। जो टर्न सिंगल लेन के लिए थे, वही अब डबल लेन में इस्तेमाल होंगे। तकनीकी जानकारों के अनुसार बराबर घुमाव नहीं होने पर हादसे बढ़ेंगे। गौरतलब है इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में रेत के ट्रक जाते हैं। नए रोड पर संख्या और बढ़ेगी। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पूरा रोड बना दिया है लेकिन निर्माणाधीन मार्ग के शोल्डर पर ध्यान नहीं दिया है।

राजगढ़ से बाग रणजीत हनुमान तक पूरी साइड पट्टी ज्यो के त्यों पड़ी है। क्रासिंग में और बड़े वाहनों को एक पहिया उतारकर साइड देने में दर और झिझक बनी ही रहती है। पूरे रास्ते भर वाहन चालकों को अन्य वाहन चालकों से विवाद करने पड़ते हैं। अगले माह क्षेत्र का बहुप्रतीक्षित त्योहार बडक़ेश्वर महादेव का मेला है। यहां बड़ी संख्या में लोग आएंगे। इस दौरान खतरा बना रहेगा। ग्रामीण राधेश्याम राठौड़, अरविंद बघेल, कमलेश गोले, सचिन गोले, उमेश प्रजापति, वेस्तासिंह, दीपक अनारे, जगदीश सिंह रिसवाला, किशोर सिंह, लक्ष्मण अनारे ने आरोप लगाया कि हम ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर किसी भी जिम्मेदार ने कभी सुध नहीं ली। बाघिनी नदी के पास से किसानों के और मनावर और अन्य कई महत्व पूर्ण जगह जाने का रास्ता है, जहां भराव से चढ़ाई हो गई है। खतरा बना हुआ है। एमपीआरडीसी उपयंत्री का कहना है ठेकेदार से कोई चूक हो रही है और ग्रामीणों का नुकसान हो रहा हे तो चार छह डंपर मिट्टी और रोलर से रोड को सुधरवा देंगे।

बाघिनी नदी के पुल की दक्षिण साईड पूरी नहीं बनी जिससे दुर्घटना हो सकती है।