पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का सदस्य अभियान शुरू

भाजपा का सदस्य अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा का सदस्य अभियान शुरू

मनावर | क्षेत्रमें पांच हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। सदस्यता प्रभारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश तोमर, अभियान के जिला प्रभारी जयदीप पटेल उपस्थित थे। चंदन लेले, गोपाल पाटीदार, राजा जोहरी, संदीप सेप्टा, बाला, श्याम सोनी, विजय सोनी, नवीन पाटीदार, आदि सैकड़ों उपस्थित थे।

राजगढ़| भाजयुमोने सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान नगर में अनेक लोगों को सदस्य बनाया। राजग्रही वाटिका में युवा मोर्चा की बैठक रखी गई। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला महामंत्री कमल यादव, भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल सोनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र बागडिय़ा, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री मनोज माहेश्वरी उपस्थित थे। अभियान के लिए राजगढ़ सेक्टर का प्रभारी हुकुमसिंह, छड़ावद सेक्टर प्रभारी लक्ष्मण डामर, रिंगनोद सेक्टर प्रभारी ज्वाला सोलंकी एवं भानगढ़ सेक्टर प्रभारी महेश शर्मा को बनाया।