पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक तरफ कांक्रीट, दूसरी तरफ मुरम पर भारी ट्रैफिक चालू

एक तरफ कांक्रीट, दूसरी तरफ मुरम पर भारी ट्रैफिक चालू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माननदी पुल पर 6 दिन बाद रविवार को आखिरकार भारी वाहनों को यातायात शुरू हो गया। एमपीआरडीसी ने एक तरफ कांक्रीट कर दिया है। दूसरी तरफ मुरम बिछा दी है। मुरम पर से वाहन निकल रहे हैं। कांक्रीट खराब हो, इसके लिए जवान तैनात किए हैंै। सात दिन में कांक्रीट पकने के बाद दूसरी तरफ का काम शुरू किया जाएगा।

8 सितंबर को मान नदी की बाढ़ से पुल पर वेरिंग कोट उखड़ गया था। पुल के अंतिम छोर बाकानेर रोड तरफ साढ़े पांच मीटर का गड्ढा हो गया था जिसे एमपीआरडीसी द्वारा दोनों स्थानों पर स्लैब डाली गई। रविवार को एसडीएम अभयसिंह आहोरिया, एमपीआरडीसी के मैनेजर दिनेश पाटीदार, लोनिवि एसडीओ अनिल मिश्रा, एसडीओपी धीरज बब्बर की उपस्थिति मे एकांगी मार्ग प्रारंभ किया गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने लगी। बारी- बारी से दोनों तरफ से वाहन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकाले गए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों को देर तक कतार में लग कर इंतजार करना पड़ा। बसें समय पर नहीं पहुंची। एमपीआरडीसी के दिनेश पाटीदार के अनुसार पुल के एक भाग की ओर स्लैब भर कर तैयार किया है। एक सप्ताह के बाद दूसरे हिस्से पर स्लैब डाली जाएगी। पूर्णत: यातायात के लिए दो सप्ताह लेंगे। दोनों तरफ से वाहन निकलेंगे। शाम 5 बजे मार्ग प्रारंभ किया। पुल के दोनों छोर पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है जो दोनों छोर से बारी-बारी से वाहनों को छोड़ेंगे।

मनावर. 6 दिन बाद मुरम वाली साइड पर यातायात शुरू किया गया।