पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों तरफ तालाब, रास्ते पर फिसलन वाला कीचड़

दोनों तरफ तालाब, रास्ते पर फिसलन वाला कीचड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीओ, उपयंत्री पहुंचे हसनपुर, फूटे तालाब का निरीक्षण किया

सातपुरा-मंडावदा तालाब किनारे के रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। यात्री बस जब निकलती है तो लहरा जाती है। तालाब में गिरने से बचा दोपहिया चालक।

सातपुरा मंडावदा तालाब पर बेहद खतरनाक हालात, वाहन सीधे तालाब में गिरने का खतरा

राजेंद्र श्रीमाली | उमरबन

उमरबनआमसीमार्ग पर सातपुरा-मंडावदा तालाब किनारे के रास्ते पर बेहद खतरनाक हालात हैं। वाहन के रास्ते से सीधा तालाब में गिरने का अंदेशा बना हुआ है। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ तालाब हैं। लबालब पानी भी भरा हुआ है और रास्ता कीचड़ से सना हुआ है। इतनी ज्यादा फिसलन है कि बस जब निकलती है तो लहराती हुई चलती है। चालक बड़ी मुश्किल से बचाते हुए निकलता है। एक बाइक चालक तो फिसलकर तालाब में गिरते-गिरते बचा। यह मार्ग उमरबन से खंडलाई होकर मनावर को जोड़ता है। दरअसल सातपुरा-मंडावदा तालाब जल संसाधन विभाग द्वारा तालाबों का डायवर्शन कर बनाया जा रहा है। इसमें ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही को देखते हुए भी एसडीओ, उपयंत्री नजरअंदाज कर रहे हैं। मार्ग से चार से पांच ग्राम पंचायतें जुड़ी हैं, जिससे दिनरात वाहन निकलते हैं। मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क अंतर्गत डामरीकृत है लेकिन ठेकेदार ने तहस नहस कर दिया है। इसी मार्ग से सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना स्कूल पढऩे जाते हैं। बसें जब निकलती हैं तो धड़ी पिछला हिस्सा जमीन पर लगता है। हालात यह हैं कि राहगीर अपनी सूझबूझ से ही सलामत दूसरी ओर निकल जाए तो उनकी किस्मत। कार्य से जुड़े उपयंत्री का कहना है ठेकेदार को स्थिति बता दी है। बेहद खतरनाक है। ठेकेदार से दुरुस्त करवा रहे हैं।

^आपनेहालात बताए हैं। दिखवा लेता हूं। अभी संबंधितों से बात करता हूं। ए.केकरे, एसडीओजल संसाधन

कालीबावड़ी |उमरबन ब्लॉककी ग्राम पंचायत दाब्या के हसनपुर कालापानी गांव में रविवार विभाग के एसडीओ एसए दरगाईवाला उपयंत्री मोयदे पहुंचे। फूट तालाब का निरीक्षण किया। एसडीओ दरगाईवाला ने पाया कि तालाब का वेस्टवियर ठीक नहीं बनाने के कारण तालाब फूटा। उस समय के उपयंत्री एलएस ठाकुर के कार्य पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने एसडीओ को बताया तालाब निर्माण में जेसीबी का उपयोग हुआ था। तालाब में निर्माण सामग्री भी ठीक नहीं लगाई थी। कुछ मजदूरों को लगाया था, उनका भी भुगतान नहीं किया। उदेसिंह, मोते सिंह, जगन ने ए