शिविर में शिकायतों का मौके पर निराकरण
टवलाई | बिजलीकंपनी वितरण केंद्र टवलाई में शनिवार को शिकायत निवारण शिविर लगा। मनावर संभाग के कार्यपालन यंत्री दधिची रेवड़िया, मनावर ग्रामीण के कनिष्ठ यंत्री डीके शर्मा एवं टवलाई वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री मनीष कुमार बाकोड़े उपस्थित थे। शिकायत निवारण शिविर में चार आवेदन आए। मौके पर निराकरण किया गया। मौके पर कालीबावड़ी, रामाधामा, महापुरा, टवलाई, लुन्हेरा आदि ग्रामीणों की समस्या का निराकरण किया गया। मौके पर कैलाश गोयल, विजय जोशी, सहायक श्रेणी 3 मौजूद थे।