मनावर में पंचमहाभूत के महत्व से अवगत कराने के लिए निकाली यात्रा
मनावर में पंचमहाभूत के महत्व से अवगत कराने के लिए निकाली यात्रा
मनावर | मप्र जन अभियान परिषद द्वारा निकाली जा रही पंचमहाभूत यात्रा को पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र घनघोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अग्नि, पृथ्वी, जल, आकाश, वायु पंचमहाभूतों के उद्देश्यों, सहज उपयोग व संरक्षण को लेकर विकासखंड के गांवों में यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्राम सिंघाना, बोरूद, देदला, सनमोड़, मोराड़, सोंडूल, बड़गांव आदि ग्रामों में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। ग्राम भगवानपुरा पंहुचने पर ग्राम के 5 जोड़े हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यात्रा का संचालन विकासखंड समन्वयक अशोक त्रिपाठी ने किया। आभार सीएमसीएलडीपी की प्रतिभागी रंजना मंडलोई ने माना।