हर विधानसभा में होगा विधायक कप, खेल गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा
खेलों में लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए होगा आयोजन
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
खेल ओर युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक कप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के तहत खेल को बढ़ावा देने के लिए यहां कई आयोजन होंगे। जिले के विधानसभा क्षेत्रांतर्गत- शिवपुरी, पोहरी, करैरा, पिछोर, एवं कोलारस में विधायक कप पुरुष वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्रांतर्गत उसी ग्राम पंचायतों के खिलाड़ी अध्ययनरत, गैर अध्ययनरत नौकरी पेशा किसी भी आयु वर्ग के पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विधानसभा क्षेत्र पोहरी में वालीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 फरवरी को किया जा रहा है। पंजीयन फार्म एवं अधिक जानकारी के लिए पोहरी में प्रदीप गुप्ता, बैराड़ में देवेंद्र गुप्ता, टेहटा हिलडागढ़ डॉ. मंगलसिंह यादव, नरवर बंटी शर्मा, छर्च देवेंद्र सिंह शर्मा से प्राप्त कर, उक्त पंजीयन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। विधानसभा क्षेत्र करैरा में दिनांक 16 फरवरी से 21 फरवरी तक टेनिस बॉल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आप अपना पंजीयन फार्म विधायक कार्यालय करैरा से प्राप्त कर, जमा करन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक किया जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए श्री कपिल एवं नितिन से संपर्क किया जा सकता है। विधानसभा क्षेत्र कोलारस में वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन इंदार थाने के पास मैला ग्राउंड पर 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। अपना पंजीयन फार्म राजू श्रीवास्तव, पीएनबी बैंक के सामने से प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए रामकृष्ण रघुवंशी इंदार से संपर्क कर सकते है। विधानसभा क्षेत्र पिछोर में बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्रसाल स्टेडियम सभागार पिछोर में 20 एवं 21 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।