- Hindi News
- कृषि विवि में प्रदर्शन करने वाले छह छात्रों को नोटिस
कृषि विवि में प्रदर्शन करने वाले छह छात्रों को नोटिस
ग्वालियर| राजमाताविजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर पहले वर्ष के फेल छात्र को पास करने के मामले में 18 सितंबर को छात्रों ने रजिस्ट्रार एचएस मेहर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस बात को लेकर कृषि कॉलेज के डीन डॉ. एसएस तोमर ने मंगलवार को बीएससी एजी थर्ड ईयर के छात्र निवेश शर्मा, मायाराम कुशवाह, सुनील उपाध्याय, मनीष शर्मा, धीरेंद्र शर्मा राधे सिंह नरवरिया को नोटिस दिया है। छात्रों से 27 सितंबर तक जवाब मांगा है।