पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपुर्दगी में दिया गया पत्थर बेच रहे हैं संचालक

सुपुर्दगी में दिया गया पत्थर बेच रहे हैं संचालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर के आदेश पर हुई थी कार्रवाई।

भास्करसंवाददाता|नरवर

नगरपंचायत के पत्थर विक्रेता फड़ संचालकों द्वारा इन दिनों पत्थर विक्रय का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। आलम यह है कि स्थानीय पत्थर फड़ संचालकों ने प्रशासन द्वारा उन्हें सौंपे फर्शी पत्थर का विक्रय भी शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन द्वारा जब्तशुदा फर्शी पत्थर से अपना प्रतिबंध नहीं हटाया गया है।

गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व कलेक्टर राजीवचंद्र दुबे के निर्देश पर नरवर के राजस्व एवं पुलिस महकमे ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नरवर, मगरोनी के आधा दर्जन पत्थर फड संचालकों के यहां से लगभग 14 ट्रक से भी अधिक अवैध फर्सी पत्थर जब्त कर फड़ संचालकों के सुपुर्दगी में रख दिया था, जिसका इन दिनों खुलेआम विक्रय किया जा रहा है।

सुपुर्दगी में सौंपा पत्थर नहीं मिला तो कार्रवाई होगी

Ãअबतकजब्त किए गए पत्थर को मुक्त करने के आदेश नहीं आए हैं। सुपुर्दगी में सौंपे गए पत्थर की बरामदगी के जैसे ही आदेश आएंगे और माल मौके पर नहीं मिला तो फड़ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-सतीशवर्मा,तहसीलदारनरवर