पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारदेय नवरात्र की धूम

शारदेय नवरात्र की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदेयनवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नरवर-मगरोनी के आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है, जहां सुबह-शाम होने वाली मातारानी की आरती में शामिल होने भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नरवर में किले की पसरदेवी मंदिर, खिड़की वाले कुआं तथा कोली समाज द्वारा स्थापित प्रतिमा स्थल पर प्रतिदिन सुबह 7 बजे माता की भव्य आरती की जाती है। जबकि शाम के समय शिवपुरी-नरवर रोड पर स्थित पारवाली माता मंदिर पर शाम की आरती में शामिल होने भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी तरह मगरोनी कस्बा के मिश्रा मोहल्ला, विवेकानंद चौराहा, कोली मोहल्ला, गांधी मार्केट, खटीक मोहल्ला, शाहपुरा, कुशवाह मोहल्ला तथा पठान बाबा क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों द्वारा मातारानी प्रतिमाओं को विराजमान किया गया है, जहां पूजा, आरती सहित प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नरवर-मगरोनी में स्थापित मातारानी प्रतिमाओं का 3 अक्टूबर को सिंध नदी में विसर्जन किया जाएगा।