साढ़े चार लाख की काली गिट्टी चोरी
शिवपुरी | नरवरथाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टुकी में सड़क के लिए रखी 52 डंपर काली गिट्टी चोरी होने की शिकायत ठेकेदार ने पुलिस थाने में की है। नरवर टीआई धर्मेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि फरियादी विष्णु चौहान निवासी सादावाद आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 52 डंपर काली गिट्टी नरवर के टुकी गांव के पास रखी थी। गिट्टी को नेमेंद्र सिसोदिया निवासी सिरसौद ने गायब कर दी, जिसकी कीमत लगभग साढ़े 4 लाख रुपए बताई गई।