पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरुआ नाला पुल बनवाने आज से धरना पर बैठेंगी विधायक

बरुआ नाला पुल बनवाने आज से धरना पर बैठेंगी विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरुआ नाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन पूरी तरह बंद।

नरवर।नरवर-करैरामार्ग पर तीन माह पूर्व क्षतिग्रस्त बरुआ नाला पुल से आवागमन पूरी तरह से बंद है। क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण की आज तक प्रशासन ने सुध नहीं ली है, जबकि क्षेत्रवासी आवागमन को लेकर परेशान होते चले रहे हैं। शासन, प्रशासन की इस असंवेदनशीलता के विरोध में करैरा विधायक शकुंतला खटीक अपने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तथा आसपास के ग्रामवासियों को साथ लेकर 26 सितंबर सुबह 10 बजे से बरुआ नाला पुल पर धरना प्रदर्शन करेंगी। उनका कहना है कि पुल निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

गुरुवार को स्थानीय रेस्ट हाऊस पर आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय विधायक शकुंतला खटीक ने कहा कि प्रशासन विभागीय अधिकारियों से पूर्व में हुई चर्चा में बारिश थमते ही क्षतिग्रस्त पुल निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है, जबकि नरवर, करैरा, मगरोनी क्षेत्रवासी पुल से आवागमन बंद होने से परेशान हो रहे हैं। बरुआ नाला पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र का कारोबार प्रभावित हुआ है।