पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद से पूछ रही जनता क्या हुआ तेरा वादा

पार्षद से पूछ रही जनता - क्या हुआ तेरा वादा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह काम अटके हैं

अब तक साधारण सभा की बैठक ही नहीं हुई

पीआईसी और साधारण सभा की बैठक होने से नगर पालिका में कई काम अटके

भास्कर खास

शिवपुरीनगर पालिका परिषद के लिए चुनकर आए नए पार्षदों को निर्वाचित हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन यह नए पार्षद चुनाव जीतने के बाद अपने-अपने वार्डों में अभी तक कोई भी काम नहीं करा पाए हैं। कारण यह है कि नगर पालिका में नए काम मंजूर नहीं हो रहे हैं। जीतकर आए पार्षदों पर चुनाव में किए गए वादों के कारण जनता का दबाव है। इस दबाव के बीच पार्षद चिंता में देखे जा रहे हैं। इस समय नगर पालिका में प्लानिंग का अभाव देखा जा रहा है। नए विकास कार्य मंजूर नहीं हो रहे हैं।

पीआईसीऔर साधारण सभा की बैठक लटकी :नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने अपनी नई पीआईसी बना ली है, लेकिन इसकी बैठक कब होगी इसकी कोई रूपरेखा अभी तक नहीं बन पाई है। पीआईसी में दस लाख तक के काम मंजूर हो सकते हैं लेकिन बैठक होने से सब प्लानिंग अधर में है। वहीं साधारण सभा की बैठक भी अभी तक नहीं हो पाई है। नए पार्षदों की मांग है कि जल्द से जल्द यह दोनों समितियों की बैठक की जाए जिससे काम को गति मिल सके।

{ गर्मी से पहले ही कई वार्डों में पेयजल संकट गहरा चुका है, इसको लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

{साफ-सफाई, पार्कों के जीर्णोद्धार, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट का काम लटका है।

{स्ट्रीट लाइट, ट्यूबवेलों में मोटर वायरिंग के सामान की खरीदी भी लटकी पड़ी है।

{नपा एक्ट के अनुसार हर दो महीने में साधारण सभा की बैठक किए जाने का नियम है। नई परिषद ने अपना कार्यभार ग्रहण 6 दिसंबर को किया है इसलिए जल्द से जल्द यह बैठक बुलाने की आवश्यकता है।

{ पीआईसी गठित हो चुकी है इसलिए इसमें भी 10 लाख तक कई प्रस्ताव मंजूर किए जा सकते हैं।

{ पीआईसी की बैठक कभी भी नपाध्यक्ष को बुलाने का अधिकार है लेकिन यह बैठक अभी तक नहीं बुलाई गई है।

जल्द होंगे काम

^पीआईसीका गठन हो गया है। एक दो दिन में इसकी बैठक होने वाली है। इसके बाद परिषद की बैठक भी जल्द होगी। हम परिषद में काम करने के लिए ही आएं हैं। जो काम लटके हैं वह जल्द होंगे। आने वाले दिनों में विकास के कई काम होंगे। मुन्नालालकुशवाह, नपाध्यक्ष,

कई काम अटके हैं

^मेरेवार्ड में पानी का संकट व्याप्त है। पानी सप्लाई के लिए टैंकरों की आवश्यकता है लेकिन अधिकारी पीआईसी साधारण सभा की बैठक को लेकर बहाने बना रहे हैं। रेखापरिहार, पार्षद वार्ड 20

सारे काम ठप हैं

^हमनेजो वादे जनता से किए हैं उनको अब पूरा करने का समय है लेकिन नपा में सारे काम ठप हैं। विकास कार्यों के लिए नई प्लानिंग की आवश्यकता है लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। हरिओमनरवरिया, पार्षद वार्ड 27