पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट के आदेश पर बेशकीमती जमीन सरकारी रिकार्ड में दर्ज

कोर्ट के आदेश पर बेशकीमती जमीन सरकारी रिकार्ड में दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवरके राजस्व ग्राम मुबारिकपुर में स्थित बेशकीमती भूमि को न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार द्वारा की गई जांच की बाद शासकीय अंकित करा दिया गया है। पुराने कागजों में गौठान की उक्त भूमि मात्र दस रुपए के स्टाप पेपर पर मदनलाल अग्रवाल की नाबालिग पुत्री भावना के नाम से दर्ज थी।गौरतलब है कि नरवर के अरविंद्र जैन नामक एक व्यक्ति ने इस संबंध में उच्च न्यायालय ग्वालियर में रिट याचिका क्रं. 732/14 दायर की थी जिसमें मुबारिकपुर में स्थित भूमि सर्वे नंबर 807/2 जो कि वर्तमान में मदनलाल अग्रवाल की नाबालिग पुत्री भावना के नाम से दर्ज है, जो उसके पिता द्वारा गलत तरीके से अपनी पुत्री के नाम से करा लिया गया है, की बात कही गई थी। जिस पर न्यायालय ने नरवर तहसीलदार को जांच के आदेश दिए थे। जांच में नरवर तहसीलदार ने पाया कि उक्त भूमि पुराने कागजों में गौठान की भूमि है, जो कई व्यक्तियों के नाम होने के बाद मात्र दस रुपए के स्टाप पेपर पर लिखवाने के बाद मदनलाल अग्रवाल की नाबालिग पुत्री भावना के नाम से दर्ज की गई थी जिसे जांच के बाद नरवर तहसीलदार ने न्यायालय के आदेश पर फिर से सरकारी रिकार्ड में दर्ज कर दिया।

कई सरकारी भूमि अपने नाम कराई

Ãमदनलालअग्रवालभू माफिया है जो कि नरवर तहसील पर स्टाम्प बेचता है। नरवर के कई ग्रामों में शासकीय भूमि को अपने नाम करा लिया है

-अरविंदजैन,रिटयाचिकाकर्ता

ब्लैकमेलर है रिट दायर करने वाला

Ãअरविंदजैनलोगों को ब्लैकमेल कर पैसे लेता है,उसने मुझसे भी उक्त भूमि को लेकर एक लाख रुपए मांगे थे। जब मैंने उक्त राशि नहीं दी तो अरविंद जैन ने रिट दायर कर दी।

-मदनलालअग्रवाल,कुमारीभावना के पिता