- Hindi News
- मंडी प्रांगण के बाहर खरीदी जा रही फसलें, लगता है जाम
मंडी प्रांगण के बाहर खरीदी जा रही फसलें, लगता है जाम
मंडी प्रशासन पर साठगांठ का आरोप।
कार्यालयसंवाददाता|नरवर
नगरपंचायत के कृषि उपज मंडी के बाहर होने वाला फसल खरीदारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कस्बे के प्रमुख चौराहा माधव चौक पर होने वाली इस अवैध फसल खरीदारी के दौरान जहां किसानों की फसलों की औने -पौने दाम लगाए जाते हैं, वहीं मार्केट में दिन भर भीड़भाड़ बनी रहने से आम राहगीरों को आने-जाने में परेशानी भारी होती है।
गौरतलब है कि हाल ही में तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा द्वारा मार्केट में छापामार कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को सील किया गया था, वहीं तीन अन्य रजिस्टर्ड फर्म संचालकों को स्टॉक रजिस्टर मेंटेन होने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। लेकिन व्यापारियों तथा मंडी प्रशासन की साठगांठ के चलते मंडी प्रांगण के बाहर अवैध रूप से फसलों की खरीदारी करने वाले व्यापारी दुकानदारों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं गई है।
कौमी एकता कमेटी के जिलाध्यक्ष कल्लूराम कुशवाह ने कहा कि कृषि उपज मंडी के बाहर धुवाई मार्केट में चल रही फसल खरीदी शिकायत के बाद भी मंडी प्रशासन द्वारा बंद नहीं कराई गई है।
सादाकांटे से होती है फसलों की तौल :कृषि उपज मंडी क्षेत्र के धुवाई मार्केट में व्यापारियों द्वारा जो फसलें खरीदी जाती हैं उन्हें इलेक्ट्रॉनिक कांटे की बजाय सादा तौल कांटे पर तौलकर खरीदा जाता है। व्यापारियों द्वारा किसानों के साथ सरेआम किए जा रहे छलावे की शिकायत से मंडी प्रबंधन को अवगत कराया गया है, लेकिन व्यापारियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।