- Hindi News
- पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास
पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास
करैरा |अपर सत्रन्यायाधीश एसएस परमार ने नरवर थाना अंतर्गत हत्या के एक मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास तीन-तीन हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। जिन तीन लोगों को सजा सुनाई गई है उसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। अभियोजन के अनुसार नरवर थाना अंतर्गत बृजेश सोनी की हत्या की गई थी। मृतक बृजेश के भाई की रिपोर्ट पर से पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया था जिसमें पुलिस दीवान खमीर सिंह, उदयभान और राजेश का आरोपी बनाया गया था। इन तीनों लोगों पर बृजेश को घर से बुलाकर उसकी हत्या लाश को ठिकाने लगाने का मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रकरण पेश किया। यहां पर पर न्यायाधीश ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास अर्थदंड से दंडित किया है।