पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच जनपद, चार पर कांग्रेस और एक पर भाजपा मजबूत

पांच जनपद, चार पर कांग्रेस और एक पर भाजपा मजबूत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद के चुनाव परिणामों कांग्रेस के पक्ष में रहने से दावेदारी बढ़ी

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

नगरपालिका नगर पंचायत की तरह जनपद के चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति अधिक मजबूत दिख रही है। दो चरणों में हुए पांच जनपदों के चुनाव परिणाम के बाद जहां चार जगह कांग्रेस अधिक मजबूत है, वहीं नरवर में भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस का कोई दावेदार फिलहाल नजर नहीं रहा।

पिछोरमें मुकाबला त्रिकोणीय

जनपदपंचायत पिछोर में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। भाजपा की ओर से जहां लोकपाल लोधी दावेदारी कर रहे हैं, वहीं पिछोर विधायक केपी सिंह ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले, जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर भी अपने कुछ सदस्यों के साथ दावेदारी कर रहे हैं। बताते हैं कि लोकपाल के पास अभी 7-8 सदस्य हैं, जो टूर पर भेज दिए गए। पिछोर एवं खनियांधाना नगर पंचायत में जीत दिलाने के बाद अब विधायक का यह प्रयास है कि जनपद अध्यक्ष भी कांग्रेस का बने। यदि कांग्रेस के दोनों धड़े मिल गए तो फिर यहां कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। बताते हैं कि पिछोर जनपद के 7-8 सदस्यों को जबरन कहीं बाहर घूमने भेजा गया है, लेकिन शिकायत अभी तक किसी ने नहीं की।

बदरवासमें जिलाध्यक्ष के परिजन दावेदार

अनारक्षितमहिला वाली बदरवास जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कोलारस विधायक रामसिंह यादव की बेटी मिथलेश यादव (मुनिया) एवं नातिन नेहा यादव प्रबल दावेदार हैं। जबकि उर्मिला यादव ने निवर्तमान जनपद अध्यक्ष चंद्रकला यादव को हराकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। चंद्रकला एवं बैजनाथ यादव की बहू के हार जाने के बाद बदरवास में गणित गड़बड़ा गया, क्योंकि दोनों हारने वालों ने खुद अध्यक्ष बनने के लिए अपने कई सदस्यों को जिताया है। अब वे सदस्य किसके साथ जाते हैं, यह आगे पता चलेगा। विधायक के परिवार में यदि सहमति बनी तो फिर कांग्रेस का ही अध्यक्ष बनेगा।

कोलारसमें उपाध्यक्ष बनने की होड़

अनुसूचितजाति महिला के लिए आरक्षित कोलारस जनपद में उपाध्यक्ष बनने के लिए कई दिग्गज दावेदारी कर रहे हैं। यहां से नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे का दावा है कि हमारे पास 12 सदस्य हैं और हम अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाएंगे। वहीं उपाध्यक्ष बनने के लिए पूर्व मंडी अध्यक्ष भरत सिंह चौहान के पुत्र लालू भी दावेदारी जता रहे हैं। यहां यह माना जा रहा है कि अध्यक्ष तो कोई भी महिला सदस्य बन जाए, काम तो उपाध्यक्ष ही करेगा। यही वजह है कि कांग्रेस के ये नेता अपना उपाध्यक्ष बनाने के लिए अधिक जोर लगा रहे हैं।

नरवरमें भाजपा मजबूत

जनपदपंचायत नरवर में अध्यक्ष पद की होड़ में सबसे आगे भाजपा के पूर्व विधायक रमेश खटीक का पुत्र पूर्व सरपंच मुकेश खटीक है। पूर्व विधायक के परिवार से तीन सदस्य चुनाव लड़े, जिसमें से एक को हार दो को जीत मिली। इसके अलावा मगरौनी में भी कुछ सदस्य उनके पक्ष में हैं। रोचक पहलू यह है कि अध्यक्ष पद के लिए यहां से रिटायर्ड तहसीलदार लच्छू कोली भी दौड़ में शामिल हैं। चूंकि अभी भी पंचायतों के चुनाव धनबल बाहुबल से लड़े जाते हैं, इसलिए यहां भाजपा की दावेदारी अधिक मजबूत है।

खनियांधानामें भाजपा से तीन दावेदार

जनपदपंचायत खनियांधाना पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यहां कांग्रेस की ओर से प्रहलाद यादव की प|ी गेंदाबाई प्रबल दावेदार हैं। जबकि भाजपा से लालाराम यादव, ग्यासो एवं कमलेश प|ी रमेश लोधी, अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। चूंकि भाजपा से तीन सदस्य आपस में एक-दूसरे के वोट काट सकते हैं, इसलिए कांग्रेस की उम्मीद अधिक है। चूंकि यह क्षेत्र भी केपी सिंह का है, इसलिए वे भी अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे।

मतगणना स्थल पर मतों की गिनती करते कर्मचारी (फाइल फोटो)