पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधीवादी विचारधारा जानने आए फिरंगी

गांधीवादी विचारधारा जानने आए फिरंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| भारतमें गांधीवादी विचारधारा अहिंसात्मक गतिविधियों को जानने के लिए इन दिनों विदेशी दल के कुछ युवा सदस्य भ्रमण पर हैं। इस दौरान इस दल के सदस्यों ने रविवार को शिवपुरी में आकर पत्रकारों से चर्चा की। अफगास्तिान, बांग्लादेश, इटली, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन आदि देशों के दो दर्जन सदस्यों ने देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर संस्कृति को जाना। इस दल के सदस्यों ने नरवर के किशनपुर कलोथरा आदि गांव में पहुंच आदिवासी वर्ग से बात की। इस दौरान एकता परिषद द्वारा गांधीवादी विचारधारा के आधार पर पिछले दिनों जल, जंगल, जमीन को बचाने चलाए गए जनसत्याग्रह आंदोलन के बारे में भी जानकारी ली।