- Hindi News
- ‘वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं’
‘वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं’
जनसुनवाई में टास्क मैनेजर बोलीं - पीओ मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
मध्याह्नभोजन के पूर्व संविदा परियोजना अधिकारी मेरा नाम लेकर दूसरों के सामने गालियां देते हैं। वे मेरे खिलाफ षड़यंत्र भी रचने का प्रयास कर रहे हैं। वे यह सब इसलिए कर रहे हैं ताकि उनके समय में किए गए घोटालों को मैं उजागर कर सकूं। यह शिकायत लेकर एमडीएम की टास्क मैनेजर कीनल त्रिपाठी मंगलवार को एसपी एमएस सिकरवार के पास पहुंचीं। एसपी ने महिला प्रकोष्ठ प्रभारी आराधना डेविस की तरफ मामले को ट्रांसफर करते हुए उनके बयान दर्ज करने के लिए कहा।
एमडीएम टास्क मैनेजर कीनल त्रिपाठी का कहना है कि मैंने पूर्व में की गई गड़बड़ी को उजागर किया तो पूर्व परियोजना अधिकारी अजय उपाध्याय, मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ गालियां देते फिर रहे हैं। वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, ताकि मैं उनके किए गए कारनामों को बेपर्दा करूं। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में मैने जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की है, वे भी जांच कर रहे हैं।
तेजाबफेंकने वाले दे रहे धमकी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई :नरवर से अपनी चार बेटियों को साथ लेकर एसपी ऑफिस आई जशोदा प|ी प्रताप जाटव ने बताया जमीनी विवाद के चलते बंटी कुशवाह एवं दीपू ओझा ने 19 सितंबर की शाम को खेत से लौटते समय धमकी देकर मेरे ऊपर तेजाब फेंक दिया था। मैंने उसी दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब तेजाब फेंकने वाले अब धमकी दे रहे हैं कि तूने रिपोर्ट करके क्या कर लिया, हम तेरी बेटियों को उठा ले जाएंगे।
पतिकहते हैं बेटी पढ़-लिखकर क्या करेगी :करैरा के प्रजापति मोहल्ले में रहने वाली वंदना प|ी संग्राम कोली, अपनी बेटी रंजना के साथ शिकायत करने आई। उसने अपने गले पर चोट के निशान दिखाते हुए बताया कि मेरे पति कोई काम धंधा नहीं करते, उल्टे मेरी पिटाई करते हैं। छोटा बेटा पेटीज का ठेला लगाता है, बड़ा बेटा एक कंपनी में काम करता है। उससे घर चल रहा है। बेटी बीए कर रही है तो मेरे पति कहते हैं कि यह पढ़-लिखकर क्या कर लेगी। मामले की जांच महिला प्रकोष्ठ को दी है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी आराधना डेविस का कहना है कि इसमें घरेलू हिंसा के तहत कार्रवाई करेंगे।
शिवपुरी| एसपी से शिकायत करतीं कीनल त्र