पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘विकास के लिए एकजुट होकर काम करें युवा’

‘विकास के लिए एकजुट होकर काम करें युवा’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणक्षेत्रों में कई प्रतिभाएं मौजूद हैं, जो उचित मौका नहीं मिलने के कारण उभर नहीं पाती हैं। युवा वर्ग अगर चाहे तो अपने गांव की ही नहीं, देश की तकदीर बदल सकता है। जरूरत है तो बस, ईमानदारी से संगठित होकर कार्य करने की। यह बात पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा साहस युवक मंडल नरवर के संयोजन में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधत करते हुए कही। स्थानीय अमरशांति गेस्ट हाउस में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नरवर विकासखण्ड के ग्राम कैरूआ, दावरअली, सीहोर, ग्वालिया, चकरामपुर, रावतपुरा, मायारामपुरा, पोहा, सरखड़पुर, बहंगवा, ख्यावदा, छितरी, मौजपुर, श्यामपुर आदि ग्रामों के युवा मंडलों से 40 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक राकेश लक्षकार ने बताया कि कार्यक्रम 24 सितम्बर तक चलेगा, इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मणसिंह कुशवाह ने कहा कि युवा वर्ग में शक्ति होती है अगर वह ठान ले तो ग्राम में विकास के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं।