पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछोर में जिपं सदस्य पद पर खेमराज, भारती चंद्रेश जीते

पिछोर में जिपं सदस्य पद पर खेमराज, भारती चंद्रेश जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्वितीय चरण के जिपं एवं जनपद पंचायत पदों की मतगणना का काम पूरा

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

पंचायतचुनाव के लिए द्वितीय चरण के अन्तर्गत जिले की जनपद पंचायत कोलारस, नरवर एवं पिछोर में डाले गए वोटों की गिनती का काम रविवार को किया गया। जिले के कोलारस, नरवर एवं पिछोर में 8 जिला पंचायत सदस्यों के लिए और जनपद पंचायतों के 72 सदस्य पद के लिए मतों की गणना की गई। रविवार को जो मतों का सारणीकरण हुआ उसकी आधिकारिक घोषणा का काम जनपद का 27 और जिपं की 28 फरवरी को किया जाएगा।

पिछोर में 3 जिला पंचायत सदस्य वार्ड 13, 14, 15 के निर्वाचन की गणना 8 कक्षों में 25 दलों द्वारा की गई। जिपं सदस्य के लिए वार्ड 13 से खेमराज आदिवासी ने जीत हासिल कर 9332 मत प्राप्त किए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोमा सहारिया ने 4570 मत मिले। वार्ड 14 से चंद्रेश लोधी ने जीत हासिल कर 6815 मत पाए उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश भैया ने 5130 मत मिले। वार्ड 15 से कु. भारती लोधी ने जीत हासिल कर 9279 मत प्राप्त किए प्रतिद्वंद्वी रामकुमारी लोधी कोे 4114 मत मिले।

वहीं जनपद वार्डों में वार्ड 1 से सुदर्शन रामगोपाल लोधी, वार्ड 2 से रामसिंह पाल, वार्ड 3 से वीरपालसिंह लोधी, वार्ड 4 से रामकुमारी नहारसिंह लोधी, वार्ड 5 से रामप्यारी परिहार, वार्ड 6 से रचना जाटव, वार्ड 7 से ममता सेन, 8 से रामेश्वर लोधी, वार्ड 9 से अलका राजे अंशुमान चौहान, वार्ड 10 से नवल सिंह लोधी, वार्ड 11 से गिरिजा लोधी, वार्ड 12 से लख्खीराम गुप्ता, वार्ड 13 से करतार सिंह वंशकार, 14 से लोकपालसिंह लोधी, 15 से रीना देवेन्द्र लोधी, 16 से कसुमल आदिवासी, 17 से वीरू आदिवासी, 18 से जानकी जसमन, 19 से आशारानी राजेन्द्र गुर्जर, 20 से उत्तम आदिवासी, 21 से अविनेश जाटव को, 22 से मिथला अहिरवार, 23 से वृजेश राजा परमाल, 24 से रेनू रमाकांत अग्रवाल, 25 से मेहरबानसिंह जीते हैं।

भारती लोधी

कोलारस|जिला पंचायतसदस्य के लिए वार्ड 22 से ललता शिवराम जाटव तथा वार्ड 23 से संतो देवी रावत जीती हैं। वहीं जनपद सदस्य के लिए वार्ड 1 से धुंदा आदिवासी, वार्ड 2 से गंगाबाई यादव, 3 से बैजंती धाकड़, 4 से कमला बाबूसिंह यादव, 5 से रतनलाल यादव, 6 से जगदीश धाकड़, 7 से वीरसिंह गुर्जर, वार्ड 8 से बूंदा जाटव, वार्ड 9 से भागोबाई आदिवासी, वार्ड 10 से लक्ष्मी मंगल रघुवंशी, वार्ड 11 से धर्मेंद्र रावत, वार्ड 12 से रामकुंवर सहरिया, वार्ड 13 से सीमा छारी, वार्ड 14 से विद्याबाई, वार्ड 15 से मुकेश चौबे, 16 से राजकुमारी बेड़िया, वार्ड 17 से कला बाई, वार्ड 18 से अंगूरी चिढ़ार, वार्ड 19 उपेंद्रसिंह चौहान, वार्ड 20 से निर्विरोध अर्चना हरिओम रघुवंशी, वार्ड 21 से शकुन रामकृष्ण, 22 से निर्विरोध महेश यादव, वार्ड 23 से धूंदरा चेंतू, तथा वार्ड 24 से बबीता बाई जीती हैं।

नरवर में वार्ड सात से कालू कुशवाह की जीत

नरवर|जिपं सदस्य के वार्ड सात से कालूराम कुशवाह ने जीत दर्ज की है। वार्ड 8 से दिनेश परिहार ने मुकेश खटीक को हरा दिया। वहीं वार्ड वार्ड 9 से मिथलेश पाल ने शारदा रावत को हरा कर सदस्य का चुनाव जीता है।

जनपद सदस्यों की मतों की गिनती करते कर्मचारी।