- Hindi News
- कोताही बरतने पर 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई
कोताही बरतने पर 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई
नरवरमें पोषण आहार में अनियमितता पाए जाने पर 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और 20 स्वसहायता समूहों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। नरवर के परियोजना अधिकारी सत्यपाल शेखरन ने बताया कि वार्ड क्रमांक-2 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती कुशवाह को पद से पृथक करने और इसी वार्ड की आंगनबाड़ी सहायिका मंती कुशवाह को लापरवाही बरतने अनुपस्थित रहने के चलते सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी करैरा की अध्यक्षता में खण्ड स्तरीय समिति द्वारा ग्राम चकरामपुर एवं फुतला के स्व सहायता समूहों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। 18 स्व सहायता समूहों की सांझा चूल्हा के तहत नियमित पोषण आहार प्रदाय करने पर 15 दिवस की राशि काटी गई है।
इसके साथ ही चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता शर्मा राजपुर, अहिल्या बाई दावरभाट एवं ममता कुशवाह वार्ड क्रमांक-1 नरवर, विमलेश रावत सड़ का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक माह की राशि राजसात करने के आदेश जारी किए गए हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र नंदपुर राजाबेटी, नयागांव रजनी राजपूत, वार्ड क्रमांक-7 नरवर हेमलता वर्मा, कुसुमलता, पारागढ़ प्रीती रावत, वार्ड क्रमांक-9 नरवर अफरोज खान आदि को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।