- Hindi News
- शिवपुरी|जिला स्तरीयग्रामीण खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आकर्षक उद्घाटन
शिवपुरी|जिला स्तरीयग्रामीण खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आकर्षक उद्घाटन
शिवपुरी|जिला स्तरीयग्रामीण खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आकर्षक उद्घाटन बुधवार को जिला खेल परिसर में किया गया। जिसमें जिले के सभी विकासखंडों से आए लगभग 600 खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर मार्चपास्ट किया। तत्पश्चात नरवर के राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। खेल अधिकारी ने प्रतियोगिता के नियम बताए।
किस खेल में कौन बना विजेता
{ कबड्डी बालक वर्ग में करैरा प्रथम, नरवर द्वितीय शिवपुरी तीसरे स्थान पर रहा।
{ कबड्डी बालिका वर्ग में पिछोर प्रथम, नरवर द्वितीय पोहरी ने तीसरा स्थान पाया।
{ वालीबॉल बालक वर्ग में पिछोर ने प्रथम, नरवर में दूसरा पोहरी ने तीसरा स्थान पाया।
{ वालीबााल बालिका वर्ग में कोलारस प्रथम, पोहरी द्वितीय शिवपुरी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
{ खो-खो बालक वर्ग में पोहरी प्रथम, नरवर द्वितीय करेरा तीसरे स्थान पर रहे।
{ खो-खो बालिका वर्ग में भी पोहरी प्रथम, करैरा द्वितीय खनियांधाना टीम तीसरे नंबर पर रही।
{ फुटबॉल बालक वर्ग में शिवपुरी प्रथम, पिछोर दूसरा कोलारस ने तीसरा स्थान पाया।
{ हॉकी बालक वर्ग में शिवपुरी विजेता रही।
{ गुरुवार को एथलेटिक्स, जूडो, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन टेबल टेनिस खेल होंगे।
शिवपुरी को दोहरा खिताब