पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य शिविर में 220 छात्रों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर में 220 छात्रों की हुई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवर| मानवाधिकारदिवस के अवसर पर गुरुवार को गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी विद्यालय परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन लगाए गए इस शिविर में रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश मंगल एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट मोनिका मंगल ने नरवर स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. विनोद दोनेरिया, रामेश्वर चौहान, राजीव गुप्ता, राजीव यादव, सुनील गुप्ता, कुं. आरती मांझी के सहयोग से स्कूल के 220 से अधिक छात्र, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभ पहुंचाया। शिविर में छात्रों की आंख, कान, पेट मष्तिस्क से संबंधित बीमारियों का नि:शुल्क परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया।