‘एक वृक्ष देता है सौ पुत्रों का सुख’
नरवर|मप्र जनअभियानपरिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विकासखंड नरवर द्वारा मंगलवार को ग्राम सिमरिया, इमलिया में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आओ बनाएं अपना मप्र कार्यक्रम के तहत आयोजित पौधरोपण के इस कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद मनोज दुबे कहा गया कि धरती माता वृक्षों से अपना शृंगार करती है। इसलिए हमें पौधे अवश्य लगाना चाहए। एक वृक्ष मनुष्य को जीवन में सौ पुत्रों के समान सुख देता है। इस अवसर पर ग्रामवासियों में 500 पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के लोकेन्द्र शर्मा, गोविंदसिंह कुशवाह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष भुवनेश भार्गव, सचिव जितेन्द्र सिंह रावत, नगर समिति अध्यक्ष सुरेश बोहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
शिवपुरी| दोपहर 3 बजे अचानक आसमान में काली घटा छाई और 10 मिनट झमाझम बारिश हुई।