पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झंडा गांव की एक और महिला ने ग्वालियर में दम तोड़ा

झंडा गांव की एक और महिला ने ग्वालियर में दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरने वालों की संख्या हुई छह

नरवरब्लॉक के ग्राम झंडा में रहने वाली एक और महिला रामकुमारी (42) प|ी दयाराम सेन, ने मंगलवार की सुबह ग्वालियर में दम तोड़ दिया। इस तरह झंडा गांव में बीमारी से मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई। खास बात यह है कि मृतका को जांच में डेंगू नहीं निकला, जबकि झंडा गांव के नौ मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है तथा 110 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। रात में जिला अस्पताल में भर्ती एक लड़की की हालत गंभीर होने पर गांव के अन्य लोगों ने हंगामा कर दिया। आनन-फानन में लड़की का उपचार करने के लिए डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

ग्वालियरमेडिकल कॉलेज की टीम पहुंची गांव में : संभागायुक्तकेके खरे ने झंडा गांव में हो रहीं मौतों को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की एक टीम मंगलवार को झंडा गांव पहुंचाई। सीएमएचओ के मुताबिक टीम ने उन क्षेत्रों का भ्रमण कर सैंपलिंग ली है, जहां रहने वाले लोगों की मौत हो चुकी है। सैंपल रिपोर्ट ग्वालियर से भेजी जाएगी।

Ãमंगलवार कोग्वालियर की मेडिकल टीम गांव पहुंची। साथ ही वहां से कुछ सैंपल भी लिए हैं। ग्वालियर में जिस महिला की मौत हुई है, उसे डेंगू नहीं था। जबकि झंडा गांव के 9 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।।

-एसएनउदयपुरिया,सीएमएचओशिवपुरी

सैंपल लेकर गई है ग्वालियर की टीम