पूर्व नपा अध्यक्ष के समर्थन में अभा क्षत्रिय महासभा आज सौंपेगी ज्ञापन
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवपुरी जगमोहन सिंह सेंगर के समर्थन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इकाई करैरा नरवर द्वारा 10 फरवरी को राज्यपाल के नाम का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। करैरा नरवर इकाई के क्षत्रिय महासभा मीडिया प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पर दिए गए एक बयान को लेकर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सेंगर पर मामला दर्ज किया गया है, जो न्याय संगत नहीं है। इस केस को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने करैरा नरवर इकाई के सभी क्षत्रिय बंधुओं से बुधवार सुबह 11 बजे समाज के हुकुम सिंह सिकरवार के निवास स्थान पर एकत्रित होकन विचार करने के लिए आह्वान किया है।