पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहिबा बनीं सूबेदार, शिवहरे, रावत और गुर्जर बने एएसआई

साहिबा बनीं सूबेदार, शिवहरे, रावत और गुर्जर बने एएसआई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय नवोदय विद्यालय में वर्ष 2010 में पढ़ी आयना साहिबा वर्ष 2015 में व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षा में सूबेदार के पद पर चयनित हुई हैं। वहीं जीतू शिवहरे, संजय रावत तथा सरोज गुर्जर को एएसआई के पद पर चयन किया गया है।

नवोदय विद्यालय के रविशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय पनघटा नरवर में अध्ययनरत रहीं आयना साहिबा पढ़ाई में हमेशा अव्वल आती थीं, पहली सूबेदार की परीक्षा में उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन वर्ष 2015 की परीक्षा में उन्हें सूबेदार के पद पर चयन हुआ। वहीं कमलागंज शिवपुरी के रहने वाले जीतू पुत्र कैलाश शिवहरे, संजय पुत्र शैतान सिंह रावत मगरौनी तथा ग्राम गढ़ौली की सरोज गुर्जर एएसआई के पद पर चयनित हुई हैं। उनके चयनित होने पर ग्राम पंचायत मगरौनी के सरपंच कमल किशोर शिवहरे, राकेश शर्मा, गिर्राज तोमर, रजनीश, इरफान, संतोष राजपूत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

आयना साहिबा

खबरें और भी हैं...