क्षतिग्रस्त सड़क का पैचवर्क शुरू
समय सीमा खत्म होने के बाद शुरू हुआ काम
भास्करसंवाददाता|नेपानगर
नगरमें जर्जर हो चुकी सड़कों का पैचवर्क शुरू हो गया है। नपा के ठेकेदार ने शनिवार से काम शुरू किया। सड़कों की बदहाली को सुधारने विधायक राजेंद्र दादु और नपा अध्यक्ष मधु चौहान प्रयास कर रहे थे। उनके प्रयास से बदहाल सड़कों को पैचवर्क शुरू हो पाया है। सुबह 10 बजे सीएमओ सुधाकर कुबड़े, उपयंत्री आरसी गवाड़े ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नगर के रेल्वे स्टेशन से आंबेडकर चौराहे तक का पैचवर्क किया जाएगा। उपयंत्री गवाड़े नगर के प्रमुख मार्गों का दोबारा निर्माण शुरू होगा।
नगर में चार साल पहले सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा जर्जर हो गई थी। खराब हो रही सड़कों के पैचवर्क को लेकर नपा के तत्कालीन अफसरों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। स्थिति धीरे-धीरे खराब होती गई। ठेकेदार को निर्माण से तीन साल तक काम की देखरेख करनी थी। लेकिन जिम्मेदार अफसरों की उदासीनता से तीन साल में कोई खासी कार्रवाई नहीं हो पाई। अब समय-सीमा खत्म होने के काफी दिनों बाद ठेकेदार सड़क का पैचवर्क कर रहे है।
जर्जर हो चुकी सड़क का पैचवर्क करते मजदूर।