पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
17साल की नाबालिग को भगाने वाले युवक को नेपानगर पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। नेपानगर पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है।

सीवल निवासी धनसिंग पिता गजरिया (23) दो फरवरी को नाबलिग को भगा ले गया था। नाबालिग अपने मौसा के घर आई थी। यहां से युवक ने उसका अपहरण कर लिया। परिजन ने रिश्तेदार और परिचितों के घर तलाश किया। दूसरे दिन परिजन ने नेपानगर थाना में शिकायत की। परिजन ने युवक पर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने जांच में नाबालिग का अपहरण करना पाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को उसे गिरफ्तार किया।