पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गजानन महाराज का प्रगटोत्सव पर पालकी निकाली, अभिषेक किया

गजानन महाराज का प्रगटोत्सव पर पालकी निकाली, अभिषेक किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | नेपानगरसहित क्षेत्र में गजानन महाराज का प्रगटोत्सव बुधवार को भक्ति भाव से मनाया गया। गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने उनका अभिषेक किया। पालकी निकालने के साथ ही प्रसादी वितरण किया। सीवल स्थित गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह 8.30 बजे पुजारी ओम महाराज ने अभिषेक कराया। दोपहर 12 से 2 बजे तक श्रद्धालुओं ने ज्वार की रोटी, बेसन और हलवे की प्रसादी पाई। शाम 5.30 बजे से गांव में गजानन महाराज की पालकी निकाली गई। पुजारी ओम महाराज, राजू चौधरी, संतोष चौधरी, कैलाश चौधरी, विजय नेमाड़े, विनोद पवार, गनू कुम्हार, झीपरु गजानन मौजूद थे। ग्राम भातखेड़ा के चूना भट्टा स्थित गजानन महाराज मंदिर में भी प्रगटोत्सव मनाया गया। पंडित राजू मधुकर कुलकर्णी ने बताया सुबह 8 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ गजानन महाराज का अभिषेक किया।