पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं सहायक यंत्री ने जांचे कैशबुक, रिपोर्ट बनाई

जिपं सहायक यंत्री ने जांचे कैशबुक, रिपोर्ट बनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर के निर्देश पर नपा में लिया विकास कार्यों का जायजा

भास्करसंवाददाता | नेपानगर

जिलापंचायत के सहायक यंत्री एनसी मानकरे ने बुधवार को नगर पालिका में विकास कार्यों का जायजा लिया। देरशाम तक चली जांच में उन्होंने कैशबुक सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने जांच-पड़ताल कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया के निर्देश पर की। रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका पहुंचे एनसी मानकरे ने अफसर-कर्मचारियों से भी चर्चा की। उनसे नगर पालिका के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और इनसे संबंधित दस्तावेजों की जांच की। नगर पालिका कर्मचारी सुनील वाणी ने श्री मानकरे को विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेज बताए। श्री मानकरे ने इनकी पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने कैशबुक, लेखा-जोखा, रजिस्टर सहित अन्य फाइलें भी खंगाली। जांच देर शाम तक चली। रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

नपा कर्मचारी सुनील वाणी श्री मानकरे दस्तावेजाें की जांच करते।