फाल्ट के कारण 3 घंटे बंद रही बिजली
नेपानगर | बुधवारदोपहर बाद तीन घंटे तक नगर में बिजली बंद रही। इससे लोग परेशान हुए। शाम 6.30 बजे बिजली चालू होने पर लोगों ने राहत महसूस की। जानकारी अनुसार पावर हाउस कॉलोनी से लगे बांबू यार्ड के पास कोई व्यक्ति पेड़ की टहनी काट रहा था। टहनी पास से गुजरी 33 केवी लाइन पर गिरने से दोपहर 3 बजे फाल्ट हो गया। इसके बाद अफसर-कर्मियों ने सुधार किया। शाम 6.30 बजे बिजली चालू हो सकी।