चार घंटे बंद रही बिजली
निंबोला | बुधवारदोपहर 3 से शाम 7 बजे तक निंबोला में बिजली बंद रही। इससे ग्रामीण परेशान हुए। बिजली बंद रहने से लोग अनाज नहीं पिसा सकें। बिजली संबंधी अन्य काम भी ठप रहे। जानकारी मुताबिक नेपानगर से बिजली बंद की गई थी। मंगलवार रात काे भी आंधी और तेज बारिश की वजह से 11 बजे से देर रात तक बिजली बंद रही थी।