जीएम एचआर ने जीएम वर्क्स इलेवन को हराया
नेहरू स्टेडियम पर रविवार दोपहर नेपा लिमिटेड के जीएम एचआर इलेवन और जीएम वर्क्स इलेवन के बीच क्रिकेट मैच हुआ। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुए मैच में जीएम वर्क्स इलेवन को 7 विकेट से हराया।
जीएम वर्क्स इलेवन के कप्तान आर अलागेसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजों ने 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। अफसार खान ने 74 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए एचआर इलेवन की टीम ने 11 ओवरों में 3 विकेट खोकर 111 रन बना लिए। संजय पवार ने 27 रनों का योगदान दिया। जीएम वर्क्स के सुनील न्यूटन ने 2 विकेट लिए। मैच में कंपनी के रवींद्र शिवहरे, एस कोठालकर, देवेंद्र पांडे, अनिल अहिरे, सौजन्य तिवारी, उमेश मिश्रा, प्रदीप चौरे, कुलदीप श्रीवास्तव, संजीव कनाडे़, रशीद पटेल, विजय चौधरी सहित अन्य ने भाग लिया।
नेहरू स्टेडियम में कला प्रदर्शित करते अफसार खान।