पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताप्ती पुलिया के दोनों ओर जमी गाद

ताप्ती पुलिया के दोनों ओर जमी गाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपा-अंबाडारोड पर ताप्ती पुलिया के पास नेपा की ओर करीब 200 मीटर तक गाद जमी है। बाढ़ उतरने के बाद जमी गाद परेशानी का सबब बन गई है। बावजूद इसके अफसर सफाई नहीं करवा रहे है। गाद जमी होने के कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। बाइक चालक जैसे-तैसे बाइक निकाल रहे है। राहगीरों काे भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 2 फीट की गाद में बाइक के पहिए फंस रहे है। लोगों ने जल्द जेसीबी से गाद हटाने की मांग की है।

अंबाड़ा के सुभाष पवार ने बताया दो फीट तक जमी गाद से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 10 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही यहां से हो रही है। उन्हें गाद से निकलना पड़ रहा है। गाद में बाइक फंस रही है। चालक मशक्कत कर बाइक निकाल रहे है। किसान खेत की सामग्री भी मुश्किल से ले पा रहे है। सारोला सेक्टर के अधिकांश किसान खाद, बीज खरीदने नेपानगर रहे है।

सुभाष पवार ने बताया हर साल बाढ़ का पानी उतरने के बाद पुलिया के पास गाद जम जाती है। इस ओर अफसर और ना ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलना पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार से बाढ़ का पानी उतरने लगा है। पानी उतरने के बाद जमी गाद को हटाया जा सकता है। नेपानगर आने के लिए ताप्ती पुल के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है। प्रशासन की लापरवाही से नेपा मिल द्वारा बनाए गए 52 साल पुराने पुल जर्जर हो गया है।

नेपा-अंबाडा रोड पर ताप्ती पुलिया के पास गाद जमने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।