पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचिव दस्तावेज ले गईं घर, नहीं सौंपा प्रभार

सचिव दस्तावेज ले गईं घर, नहीं सौंपा प्रभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत बदनापुर में शनिवार शाम अफसरों का दल जांच के लिए पहुंचा। पिछले कई महीनों से सचिव ज्योति उईके कार्यालय में नहीं आई है। इस कारण सभी कार्य रुके हुए है। ट्रांसफर के बाद भी सचिव ने अब तक नए सचिव को पदभार नहीं सौंपा हैं। शिकायत के बाद पंचायत इंस्पेक्टर एलएस अजनार बदनापुर पहुंचे। उन्होंने आने से पहले ही सचिव ज्योति उईके को इसकी सूचना दी गई थी। बावजूद इसके रात 8 बजे तक भी सचिव उईके पंचायत नहीं पहुंचीं। इस कारण नए सचिव को बसंत गवले को प्रभार नहीं सौंपा जा सका। अफसरों को बिना जांच के लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार सचिव ज्योति उईके रेलवे विभाग में पुलिस आरक्षक के रूप में ज्वाइन कर चुकी है। लेकिन इस संबंध में उन्होंने अपने उच्च अधिकारियो को कोई सूचना नहीं दी है। अब तक अपना त्याग पत्र जनपद कार्यालय में जमा नहीं कराया है। ज्योति उइके ने अफसरों को भर्ती प्रक्रिया के से पहले भी कोई सूचना नहीं दी थी। सचिव के अनुपस्थित होने के कारण विकास कार्य रुके है।

गैरकानूनीकार्य कर रहीं सचिव - जानकारीके अनुसार पंचायत के दस्तावेजों को घर ले जाना कानूनी अपराध है। लेकिन सचिव ज्योति उईके ने सभी नियमों का उल्लंघन कर दस्तावेज घर ले गई है। अब प्रभार देने भी उपस्थित नहीं हो रही है। शनिवार को भी उनकीं अनुपस्थित के कारण प्रभार नहीं सौंपा जा सका। पंचायत इंस्पेक्टर एलएस अजनार ने पंचनामा बनाकर अफसरों को कार्रवाई के लिए सौंपा है। श्री अजनार ने बताया सचिव द्वारा शासकीय नियमों का उल्लंघन किया गया है। हमारे द्वारा पंचनामा बनाकर जनपद कार्यालय सौंपा जा रहा है। यहां से जिला पंचायत कार्यालय में कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।