पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाई को झगड़ा करने से मना किया तो बहन को मार दी कुल्हाड़ी, मौत

भाई को झगड़ा करने से मना किया तो बहन को मार दी कुल्हाड़ी, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| खकनार/नेपानगर

नशेमें धुत भाई ने कुल्हाड़ी मारकर बहन की हत्या कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से बहन ने मौके पर दम तोड़ दिया। बहन का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह पड़ोसी से लड़ रहे भाई को ऐसा नहीं करने की समझाइश दे रही थी। इससे गुस्साए नशेड़ी भाई ने बहन के ही सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। बहन को लहुलुहान छोड़कर हत्यारा भाई भाग निकला। लोगों ने बहन को उठाना चाहा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही खकनार थाने से टीआई और जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव खकनार अस्पताल पहुंचाया। घटना खकनार थाना क्षेत्र अंतर्गत करगली के र|ा फालिया में सोमवार शाम 6 बजे की है।

जानकारी अनुसार र|ा फालिया निवासी केसरीबाई गुलसिंह (40) सोमवार को लगने वाले हाट बाजार में खरीदी करने खकनार गई थी। यहां से खरीदी कर वह शाम करीब 6 बजे गांव लौटी। उसके घर के पास ही उसका भाई छगन र|ा रहता है। केसरीबाई ने देखा कि शराब के नशे में धुत छगन एक पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा है। केसरबाई वहां रूककर छगन को समझाने लगी। लेकिन वह झगड़े पर उतारू था। केसरबाई ने उससे कहा शराब मत पीया कर और लोगों से झगड़ा मत किया कर। इससे छगन को गुस्सा गया। उसने कुल्हाड़ी उठाई और केसरबाई के सिर पर वार कर दिया। केसरबाई लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसको उठाने के बजाय हत्यारा भाई छगन मौके से भाग निकला। लोगों ने देखा तब तक केसरबाई दम तोड़ चुकी थी। उन्होंने छगन को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह हाथ नहीं सका। छगन के छोटे भाई नायरसिंह ने भी भाई के हाथों बहन की हत्या होते देखी। सूचना मिलते ही खकनार थाने से टीआई महेश सुनैया जवानों के साथ र|ा फालिया पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम के लिए शव खकनार पहुंचाया। टीआई श्री सुनैया ने कहा आरोपी की तलाश कर रहे हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।