शिविर में 14 युवाओं का चयन
शिविर में 14 युवाओं का चयन
नेपानगर.शासकीय नवीन उच्चमर माध्यमिक स्कूल में सोमवार को सिक्योरटी गार्ड और सिक्योरटी सुपरवाइजर शिविर लगाया गया। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुए शिविर में 18 से 35 साल तक के कक्षा 10वीं पास कर चुके 14 युवाओं का चयन किया गया। एसआईएस (सिक्योरटी इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड) के चयन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया चयनित युवाओं को राजस्थान में एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी में सभी को नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान असिस्टेंट सुपरवाइजर दीपक भार्गव भी मौजूद थे।