पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब तक चुनाव नहीं होंगे तब तक नॉमिनेट बॉडी करेगी काम

जब तक चुनाव नहीं होंगे तब तक नॉमिनेट बॉडी करेगी काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब तक चुनाव नहीं होंगे तब तक नॉमिनेट बॉडी करेगी काम

नेपानगर | नगरके नेपा प्राथमिक उपभोक्ता सहकार भंडार में चुनाव नहीं होने तक नाॅमिनेट बॉडी काम करेगी। पांधार स्थित सांईधाम पर सोमवार को हुई आमसभा में यह निर्णय लिया गया। नॉमिनेट बॉडी गठन पर सभी ने सहमति जताते हुए स्वीकृति दी। सभा में संस्था को पूर्नजीवित करने को लेकर प्रस्ताव रखा गया। इसको अंशधारी सदस्यों ने पास किया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई बैठक में संस्था के परिसमापक सीएस जूनागढ़े, पूर्व संचालक मंडल के प्रदीप बोदड़े, सौजन्य तिवारी, राजाराम पटेल, महेश पांडे, संजय दंडवते, लालचंद पटेल, संस्था प्रबंधक सुनील कांबले सहित करीब 50 अफसर-कर्मी और सदस्य शामिल हुए। अंशधारी लालचंद पटेल ने संस्था के विधिवत चुनाव होने तक नॉमीनेट बॉडी के गठन की बात रखी। इस पर सभी ने सहमति जताई। श्री पटेल ने संस्था परिसर में फल विक्रेता द्वारा दुकान लगाकर बिजली के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया।