नेपा लिमिटेड की सभा आज
नेपा लिमिटेड की सभा आज
नेपानगर: नेपाऑडिटोरियम में मंगलवार शाम 4बजे से नेपा लिमिटेड की 67वीं वार्षिक साधारण सभा होगी। इसमें नेपा लिमिटेड के अंशधारियों सहित कंपनी सीएमडी ब्रिगेडियर एसके मुटरेजा, राष्ट्रपति के प्रतिनिधि एमएन खान, राज्यपाल के प्रतिनिधि आरएस ठाकुर, डायरेक्टर फायनेंस रविंद्र कुमार, कंपनी सचिव संजय ओझा भी शामिल होंगे। कंपनी के 2013-14 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।