िसंगाजी की समाधि पर घी चढ़ाकर पूजा की
गांवके बस स्टैंड स्थित संत सिंगाजी मंदिर में सोमवार को एक दिनी वार्षिक मेला लगा। विभिन्न गांवों से आए करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सिंगाजी की समाधि पर घी चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मेले में दिन भर चहलपहल रही। किसानों ने बैलों की सजावट के लिए सामान खरीदा। वहीं महिलाओं ने सौंदर्य सामग्री खरीदी। बच्चों ने मिठाई, खिलौने खरीद कर झूलों का लुत्फ उठाया। मेला सुबह 8 बजे से देर शाम तक चला।
मेले मेें धुलकोट, बोरी, भगवानिया, सराय, झिरपांजरिया, दवाटिया, सुक्ता, गंभीरपुरा, इटारिया, धौंड, अंबा, खातला, हरदा, जलांन्द्रा, बदनापुर सहित अन्य गांवों से श्रद्घालु शामिल हुए। सभी ने संत सिंगाजी का दर्शन-पूजन कर आशीष लिया। सुरक्षा के लिए धुलकोट चौकी प्रभारी लियाकत मंसूरी सहित पुलिस जवान मेले में तैनात रहे। ग्राम पंचायत धुलकोट और मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा लगाए मेले सरपंच सतीश गंगराड़े, जनपद सदस्य मुन्नालाल धोपे, मनोज दांगोडे, अशोक संगारे का विशेष सहयोग रहा।
अंधारवाड़ी में भागवत आज से
नेपानगर| ग्रामअंधारवाड़ी में मंगलवार से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह शुरू होगा। इसमें एकनाथ महाराज मांजरुदकर कथा वाचन करेंगे। विलास पटेल ने बताया रोजाना सुबह 5 से 6 बजे तक काकड़ा आरती, 9 से दोपहर 12 और 2 से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा। शाम 6 से 7 बजे तक हरिपाठ, रात 8 से 10 बजे तक हरि कीर्तन होगा। संभाजी पाठनकर, विलासराव पाटील, लीलाधर लोखंडे, शंकरराव चौहान, जेसीबी क्लब सदस्यों ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का अनुरोध किया है।
निंबोला | ग्रामबसाड़ में श्रीमद भागवत पारायण आैर अखंड हरिनाम सप्ताह मंगलवार से शुरू होगा। कथा वाचन पंडित ज्ञानेश्वर महाराज (बोरसर) करेंगे। रोजाना सुबह 5 बजे काकड़ आरती, 9 से दोपहर 12 और 2 से शाम 5 बजे तक श्रीमद भागवत कथा होगी। शाम 5.30 से 6.30 बजे तक हरीपाठ , रात 8.30 से 10.30 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रोजाना पंडितों द्वारा कीर्तन किया जाएगा। कथा समापन पर 16 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। रात में हास्य नाटक होगा। इसमें निंबोला, एकलारा, उमरदा, बड़झिरी, बसाड़ सहित अन्य गांवों की मंडलियां प्रस्तुति देेंगी।
अखंड हरिनाम सप्ताह आज से
धार्मिक