- Hindi News
- सुबह से लापता महिला का पांधार नदी में मिला शव
सुबह से लापता महिला का पांधार नदी में मिला शव
{ बेटे ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की
भास्करसंवाददाता | नेपानगर
नगरकी पांधार नदी में मंगलवार को महिला का शव मिला। 70 वर्षीय महिला सुबह से घर से लापता थी। परिजन उसे ढूंढने निकले। उन्हें नदी में शव पड़ा होने की सूचना मिली। महिला के बेटे ने मौके पर पहुंचकर मां के शव की शिनाख्त की। नेपानगर पुलिस भी नदी पहुंची। नदी से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। शाम 4 बजे रतागढ़ मुक्तिधाम पर महिला का अंतिम संस्कार किया। रतागढ़ निवासी हीराबाई बुलाकी (70) मंगलवार सुबह से लापता थी। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान करीब 9.30 बजे उन्हें खबर मिली की पांधार नदी में किसी महिला का शव पड़ा है। हीराबाई के बेटे श्रीराम ने मां की शिनाख्त की। अंतिम यात्रा में विलास, नारायण, जीवन महाजन, बद्री सपकाले शामिल हुए।