- Hindi News
- सांस्कृतिक भवन निर्माण में देरी, सीएम से ऑनलाइन शिकायत
सांस्कृतिक भवन निर्माण में देरी, सीएम से ऑनलाइन शिकायत
सांस्कृतिक भवन निर्माण में देरी, सीएम से ऑनलाइन शिकायत
नेपानगर | नगरकी बौद्ध सभा शाखा ने आंबेडकर सांस्कृतिक भवन निर्माण में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की है। शाखा अध्यक्ष हरीश शिंदे ने बताया पूर्व राज्यसभा सांसद कप्तानसिंह सोलंकी ने भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। नगर पालिका को यह राशि मिल भी चुकी है। बावजूद इसके आज तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जिम्मेदारों की इस लापरवाही से समाजजन में आक्रोश है।
सीईओसे की चर्चा
नेपानगर | समताविकलांग कल्याण संगठन अध्यक्ष राजेश मोरे ने मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह से मुलाकात की। उन्होंने इंदिरा आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। सीईओ ने बताया इंदिरा आवास योजना के तहत विकलांगों के लिए 3 फीसदी कोटा निर्धारित है।