- Hindi News
- फूटी टेकड़ी रोड पर तिरछा हुआ लोडिंग पिकअप
फूटी टेकड़ी रोड पर तिरछा हुआ लोडिंग पिकअप
{ पोल नहीं लगे होने के कारण रोड से गुजर रहे भारी वाहन
भास्करसंवाददाता | नेपानगर
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र से शिवाजी चौक रोड स्थित फूटी टेकड़ी पर मंगलवार दोपहर लोडिंग पिकअप पलटते हुए बचा। दोपहर करीब 12 बजे जैसवाल ट्रेडर्स का लोडिंग पिकअप एमपी-12 जीए-0710 सरिया और सीमेंट लेकर जा रहा था। फूटी टेकड़ी पर संतुलन बिगड़ने से वह रोड किनारे तिरछा हो गया। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं आई। खड़ी ढलान के इस रोड से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसको रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा यहां पोल लगाए गए थे। लेकिन शरारती तत्वों ने यहां से पोल उखाड़ दिए। इस कारण यहां से भारी वाहन गुजर रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
लोडिंग वाहन रोड किनारे गड्ढे में जा घुसा।