- Hindi News
- गूंज रहे संझा माता के गीत, पूजा अर्चना जारी
गूंज रहे संझा माता के गीत, पूजा-अर्चना जारी
नगरसहित आसपास के गांवों में लोकपर्व संझा फुली भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। श्राद्ध पक्ष की शनि पूर्णिमा से अमावस्या तक चलने वाले 16 दिनी लोकपर्व के तहत घरों में संझा माता के गीत गूंज रहे हैं। बालिकाएं भक्ति भाव से माता की पूजा-अर्चना कर रहीं हैं। पांधार एरिया निवासी कनिका चौहान, रेणुका चौहान, सैजल चौहान, दिव्या चौहान ने बताया घर की दीवारों को लीप कर गोबर से स्वास्तिक और चांद-सूरज की आकृतियां बनाई हैं। शाम को संझा माता का पूजन किया जा रहा है। बालिकाएं माता से परिवार की खुशहाली सहित अच्छे वर की कामना कर रहीं हैं।
बालिकाओं ने संजा माता की कलाकृति बनाई।
घरों की दीवार पर बनाते हैं संझा माता
ग्रामअंबाड़ा में भी संझा पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। मुकुंदा काटे के घर दीवार पर संझा माता बनाई गईं हैं। बालिकाएं सुबह 7 और शाम 6 बजे पूजा के बाद प्रसादी वितरीत कर रहीं हैं। गांव की बिपाशा काटे, वैष्णवी भाग्यवान, शुभांगी आसखड़के, विशाखा काटे, वैभवी कोकटनुर, अंकिता चौकसे, भारती भाग्यवान, कोमल चौकसे सहित अन्य बालिकाएं संझा माता की पूजा-अर्चना कर रहीं हैं।