पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में घुसे दो बदमाश, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश; अलार्म बजा

बैंक में घुसे दो बदमाश, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश; अलार्म बजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोबदमाशों ने बैंक की दीवार में सेंध लगाई। इससे दोनों बैंक में घुसे। स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश के दौरान अचानक बैंक में लगा अलार्म बज उठा। इससे आसपास रहने वाले लोग भी जाग गए। अलार्म बजने से घबराए बदमाश सेंध लगाने के रास्ते ही भाग निकले। हालांकि बैंक में लगे सीसीटीवी में दोनों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस इसके सहारे जांच में जुटी है। वारदात की कोशिश मंगलवार रात डाभियाखेड़ा की बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में हुई।

मंगलवार रात करीब 3.25 बजे अचानक बैंक का अलार्म बज उठा। इससे आसपास रहने वाले लोग जाग गए। बैंक में चोरी के अंदेशे से लोगों ने गांव में रहने वाले बैंक के चपरासी रवि रोकड़े को इसकी सूचना दी। रवि और ग्रामीण बैंक पहुंचे। यहां मेन गेट पर ताला लगा था। बावजूद इसके अलार्म बजने से सभी हैरत में थे। उन्होंने ब्रांच मैनेजर चंद्रप्रकाश यादव आैर नावरा चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मैनेजर यादव और पुलिस के पहुंचने के बाद बैंक का ताला खोला गया। अंदर जाने पर दीवार में छेद किया दिखा। सूचना मिलते ही एसडीओपी किरण लश्करकर और नेपानगर थाना टीआई शमशेर पटेल भी मौके पर पहुंचे।

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो बदमाश नजर रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। मैनेजर चंद्रप्रकाश यादव ने बताया दोनों बदमाश दीवार में छेद कर अंदर घुसे। उन्होंने स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान अलार्म बज उठा। इससे बदमाश घबरा गए और दीवार के छेद से ही भाग निकले। एसडीओपी किरण लश्करकर और नेपानगर टीआई शमशेर पटेल ने भी सीसीटीवी के फुटेज देखे। एसडीओपी लश्करकर ने बताया कोई नकदी और दस्तावेज चोरी नहीं हुए हैं। मैनेजर यादव ने नावरा चौकी में केस दर्ज कराया है।

दीवार में छेद कर बदमाश अंदर घुसे।