पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम खुला, खेतों में की निंदाई गुड़ाई

मौसम खुला, खेतों में की निंदाई-गुड़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम खुला, खेतों में की निंदाई-गुड़ाई

निंबोला| बुधवारको दिनभर मौसम साफ रहा। इससे किसानों ने राहत महसूस की। उन्होंने खेत पहुंचकर जरूरी काम निपटाए। खेतों में चहलपहल नजर आई। 15 दिन से लगातार बारिश होने के कारण खेती के काम ठप पड़े थे। किसानों के साथ ही मजदूर भी खेत नहीं जा पा रहे थे। बुधवार को मौसम साफ रहने से किसानों ने खेतों में निंदाई-गुड़ाई और कीटनाशक का छिड़काव कराया। फिलहाल खेतों में कपास, ज्वार, सोयाबीन, मक्का, तुअर, मूंग, उड़द फसल लगी है। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह मौसम साफ रहा तो खेतों में काम कर सकेंगे। फसल की देखरेख से उत्पादन भी अच्छा हो सकेगा।

मेंटेनेंसके कारण पांच घंटे बंद रही बिजली

नेपानगर| अंबाड़ाक्षेत्र के ग्राम सारोला-देवरी रोड पर बिजली कंपनी ने बुधवार को मेंटेनेंस किया। कर्मचारियों ने यहां बिजली के तारों से टकराने वाली पेड़ों की टहनियां काटीं। साथ ही तिरछे और क्षतिग्रस्त हो चुके खंभे भी दुरूस्त किए। इस कारण सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रही। इससे तांदली, लिंगा, देवरी, नेवरी, शंकरपुरा कलां, शंकरपुराखुर्द सहित अन्य गांवों में लोग परेशान हुए। पांच घंटे तक उनके बिजली संबंधी सभी काम ठप रहे। बिजली चालू होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।